🏥 हम कौन हैं?
Mareez Saathi एक patient-navigation initiative है, जिसकी शुरुआत Bihar के Patna में PMCH और AIIMS Patna से की जा रही है।
👉 हमारा उद्देश्य गाँव, देहात और छोटे शहरों से बड़े hospitals में आने वाले मरीजों और उनके परिवारों को simple language में सही information, सही direction और step-by-step guidance देना है।
हमारी शुरुआत क्यों हुई?
गाँव और छोटे शहरों से बड़े hospitals आने वाले मरीजों को अक्सर Registration, OPD, सही Department और Hospital Process की जानकारी नहीं होती।
👉 जानकारी की कमी के कारण मरीज और परिवार को लंबी कतार, समय और अतिरिक्त खर्च के साथ बार-बार Hospital आने की परेशानी हो सकती है। Mareez Saathi इसी परेशानी को कम करने के लिए सही जानकारी और step-by-step navigation में मदद करता है।
हमारा Vision.
👉 हमारा Vision है कि किसी भी मरीज को सिर्फ जानकारी की कमी के कारण Hospital की राह में परेशानी न हो। Mareez Saathi की मदद से गाँव से Hospital तक और Hospital से घर तक मरीज और उसके परिवार को सही जानकारी, सही दिशा और आसान step-by-step guidance मिल सके।
